बस्ती। समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामरक्षा वर्मा की पुण्यतिथि पर रविवार को बस्ती विकास समिति के नगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी हुई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और समाजसेवा व पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता को समाचार संकलन तक सीमित न रखकर समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगर अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामरक्षा वर्मा का सामाजिक योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजहित में कार्य करना सभी का दायित्व है।
अभिषेक गुप्ता, सभासद पंकज कुमार चौधरी, सभासद अमरनाथ चौरसिया, दुर्गेश त्रिपाठी, सत्येंद्र मिश्रा, संजय पांडेय, दीपक गौड़, दिनेश कुमार वर्मा, रोहन श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, विकास निषाद, अरुण तिवारी, निखिल सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, मनोज भारद्वाज, संतोष भारद्वाज, राजन, विनायक वर्मा, विक्रम चौहान और केके वर्मा मौजूद रहे। संवाद