फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो माह से नहीं शुरू हुए काम, मजदूरों को नहीं मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। वीबीजी रामजी योजना के तहत दो माह बाद भी कई गांवों में काम शुरू नहीं हुए हैं। इससे मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा और वे आर्थिक तंगी से जूझते हुए पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन


विकास खंड के इटहर, कराहपिठिया, एकमा, कोहड़वा, कैथवलिया, गोविंदपुर, गूदी, महादेवा, मुरादपुर वेलराई बेहिल, सोहिला, ससनाखंता, नगरा बौड़िहार, परासी आदि गांवों में ऐसे ही हालात हैं। मंजू देवी, अनीता, लाल बहादुर, मुन्का देवी, प्राणपति, बिंदू देवी आदि ने बताया कि दो-चार दिन पौधारोपण छोड़कर जुलाई से वीबीजी रामजी योजना में काम नहीं मिला। तभी से गांव का विकास ठप है।
-
नहीं बनी है वर्क आईडी
प्रधान प्रशासकों के अनुसार वीबीजी रामजी योजना लागू होने के बाद से वर्क आईडी नहीं बनी है। इसलिए काम बंद है। कुछ गांवों में पुराने स्वीकृत कार्य कराए गए थे, जो समाप्त हो गए हैं। नई वर्क आईडी बनने के बाद ही आगे कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...

तकनीकी समस्या से वर्क आईडी नहीं बन रही थी। अब समस्या दूर हो गई है। सभी सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वर्क आईडी बनाने में कोई गलती न करें।
-भवानी प्रसाद शुक्ल, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें