फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक चोरी के मामले में रिपोर्ट और जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीजेएम चौधरी संदीप सिंह की अदालत ने ट्रक चोरी के मामले में नगर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। पुलिस को सात दिन के अंदर कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के कराहली गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दी। बताया कि वह ट्रक संख्या यूपी-51 एटी-4954 के पंजीकृत स्वामी हैं। 25 मार्च की रात करीब नौ बजे ट्रक घर के सामने खड़ा किया था। सुबह ट्रक गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला।
प्रार्थी के अनुसार, स्थानीय पुलिस और एसपी को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने थाने से रिपोर्ट तलब की। अभिलेखों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने वाहन चोरी की जांच के लिए मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें