फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षा मित्रों ने पीएम व सीएम को भेजी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला शिक्षामित्रों ने पीएम व सीएम को भेजी राखी
विज्ञापन

बस्ती । आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के महिला शिक्षा मित्रों ने प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को राखी भेजकर शिक्षा मित्रोें के समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के साथ भेजे पत्र में महिला शिक्षा मित्रों संगीता चौधरी, माया, नीतू सिंह, रमावती पटेल, अर्चना यादव, विजय लक्ष्मी, कमलावती, संगीता, रंजीता, निशा यादव, सीमा गौड़ आदि ने कहा है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में प्रदेश के शिक्षा मित्रों को तीन माह के भीतर न्यायोचित समस्याओं के समाधान कराये जाने की लिखित घोषणा किया था। शिक्षा मित्रों ने उस पर विश्वास किया और प्रदेश में भाजपा कीे पूर्ण बहुमत की सरकार बनी किन्तु शिक्षा मित्रोें के सहायक शिक्षक बनने के मार्ग में कई बाधायें खड़ी कर दी गई। अनेक शिक्षा मित्र अवसाद के शिकार होकर जान गवा देने को विवश हो गये।महिला शिक्षा मित्रों ने आग्रह किया है कि शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने के लिये प्रक्रिया को सहज बनाया जाय और नियमावली में संशोधन कर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने का मार्ग प्रशस्त कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें