बस्ती। महिला सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को महिला थाना की टीम की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एएसपी श्यामकांत, सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में किया गया।
टीम ने दक्षिण दरवाजा, कोतवाली क्षेत्र, मंगल बाजार, जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने उन्हें महिला हेल्पलाइन और सुरक्षा सेवाओं, साइबर अपराध से बचाव, सशक्तीकरण और काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार के अपराध पर तत्काल आवाज उठाने की अपील की।
एंटी-रोमियो अभियान के दौरान कुल 40 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिनमें से 2 व्यक्तियों का माफीनामा भरवाकर कड़ी चेतावनी दी गई और छोड़ दिया गया।