फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान में नेपाली फेरी वालों के कमरे पर ताला तोड़कर चोरी

Sun, 30 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के मरवटिया मोहल्ले में किराए पर रहने वाले नेपाल से आए फेरी वालों के कमरे में शनिवार को दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोर बाहर लगे चैनल का ताला तोड़कर बैग में रखी नकदी चुरा ले गए। शाम को कपड़े बेचकर लौटने पर जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नेपाल के जुमला जिले के रहने वाले जगदीश ने बताया कि उनके साथ वहीं के बड़की गांव के धनजीत, लाल बहादुर, धनपति, चक्र, उमेश और कुशल समेत सात लोग पैकोलिया थाना क्षेत्र के आंबेडकरनगर के मरवटिया मोहल्ले के चौराहे पर किराए के कमरे में रहकर ऊनी कपड़े, शॉल वगैरह बेचते हैं। शनिवार की सुबह चैनल का ताला बंद करके वे लोग फेरी लगाने गांवों की ओर निकल गए। शाम को जब कमरे पर पहुंचे तो चैनल का ताला टूटा हुआ था। जगदीश ने बताया कि सभी लोगों का चार दिन का बिक्री का पैसा लगभग 1.59 लाख रुपये बैग में रखा हुआ था। एसएचओ कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें