फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज पुलिस टीम ने मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत बुधवार को कचनी गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं, युवतियों व किशोरियों से संवाद किया। नारी सम्मान, सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा, महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला अपराधों पर अंकुश लगाने व उन्हें सशक्त बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।
उधर, सदर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया, गोटवा, पोखरा, पोखरनी, वन बिहार व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 35 लोगों से पूछताछ की। दो मनचलों से माफीनामा लिखवाया। मुंडेरवा की मिशन शक्ति टीम ने धौरहरा गोचना, गुदी तिराहा, जगदीशपुर में महिलाओं और बालिकाओं को तीन नए कानून साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें