वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के पैडा गांव में सफारी वाहन में आग लगने के मामले में पुलिस ने बुधवार को अज्ञात पर एफआईआर दर्ज किया है। गांव निवासी गोविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि सोमवार की रात घर के सामने खड़ी सफारी गाड़ी में किसी ने आग लगा दी थी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया था। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद