फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

115 क्रय केंद्रों पर आज से होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
115 क्रय केंद्रों पर आज से होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

- सभी केंद्र प्रभारियों को दिया जा चुका है प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 115 क्रय केंद्रों पर पहली अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। गेहूं बेचने के लिए किसान को पंजीकरण कराना होगा। खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 72, यूपीपीसीयू के18 एवं भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
गेहूं खरीद की पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी तथा गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों की उपस्थिति एवं खरीद ई-पास मशीन पर अंगूठा स्कैन करके किया जाएगा। किसान आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है। गेहूं बेचने वाले सभी किसान अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करा लें। बेचने जाने से पहले गेहूं की अच्छी तरह से सफाई कर लें ताकि क्रय केंद्र पर अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। किसान किसी भी क्रय केन्द्र पर अपना गेहूं बेच सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम नंबर-7839565077 या टोल फ्री नंबर-1800 1800 150 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 2,015 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य शासन ने निर्धारित किया है, जिसे किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि सभी गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को कार्यशाला आयोजित करके प्रशिक्षित कर दिया गया है। सभी प्रभारियों को ई-पास मशीन भी उपलब्ध करा दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें