फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अफसरों ने जाना गेहूं खरीद का सच

विज्ञापन
भदोई गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे लखनऊ से आए अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विक्रमजोत। 
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र भदोई में अचानक लखनऊ के अफसर पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे। इससे थोड़ी देर के लिए कर्मचारी भी सकते में आ गए। अफसरों ने किसानों को असुविधा नहीं होने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक के भदोई गांव स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर मंगलवार को गेहूं खरीद के बस्ती मंडल के नोडल अधिकारी शारदा प्रसाद (महाप्रबंधक प्रशासन) उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लिमिटेड. लखनऊ और अशोक कुमार उपायुक्त एवं उपनिबंधक  सहकारिता बस्ती मंडल के साथ जयशंकर सिंह एडीओ सहकारिता विक्रमजोत पहुंचे। ये उच्चाधिकारी सीधे लखनऊ से जिला मुख्यालय बस्ती के विकास भवन में आयोजित गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक में जा रहे थे। भदोई जनपद सीमा पर घुसते ही पहला साधन सहकारी समिति का केंद्र पड़ता है। संयोग से सचिव हरीराम वर्मा मौके पर थे, जिनसे गेहूं की खरीद और किसानों को हो रही समस्याओं के बारे में इन लोगों ने पूछताछ की। सचिव हरीराम ने बताया कि खरीद शुरू होने से पहले से बारिश होने से फसल कि कटाई और मड़ाई पिछड़ गई है। फिर भी  मंगलवार तक 32.50 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। नोडल अधिकारी शारदा प्रसाद ने केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, प्राथमिक  चिकित्सा किट, सहित तमाम आवश्यक सामग्रियों के हर समय उपलब्ध रहने के निर्देश  दिए। इसके बाद बस्ती के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें