‘पं. दीनदयाल ने दुनिया को दिया एकात्म का ज्ञान’
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिलेभर में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई
- योजनाओं के लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
- सभी 14 ब्लॉकों में हुआ कार्यक्रम, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिलेभर में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। इसके तहत सभी 14 ब्लॉकों में गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया। मेले में उद्योग, कृषि, मृदा परीक्षण, पंचायती राज, उद्यान, मिशन शक्ति, कलाबोर्ड, पशुपालन, डेयरी, रेशम, आपूर्ति विभाग आदि विभागों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सदर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दुनियां को एकात्म व मानववाद का ज्ञान दिया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास नहीं होता तब तक हमें निरंतर कार्य करना होगा। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव, जेडी कृषि अनिल कुमार त्रिपाठी, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, डीडी कृषि अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उज्जवला, आवास आदि योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मौके पर बीडीओ स्वेता वर्मा, चतुर्गुन राजभर, राजेंद्र सिंह, रीता राय, अनिल सिंह, राजेंद्र राजभर, अमन पांडेय, राजेश सिंह, कुलदीप, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे। सल्टौआ प्रतिनिधि ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, बीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद, शिव प्रसाद तिवारी, सहज राम, मोहन मोदनवाल और मारकंडे मिश्रा आदि मौजूद रहे। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कजरी महोत्सव भी मनाया गया। विधायक अजय सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख हर्रैया योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रवि सोनकर ने किया। मौके पर प्रमुख मेवाती, बीडीओ डॉ. विवेक कुमार, रविचंद पांडेय, अश्वनी उपाध्याय आदि मौजूद रहे। रूधौली प्रतिनिधि के अनुसार प्रमुख प्रतिनिधि पुष्करादित्य सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर बीडीओ विमला चौधरी, आलोक चौधरी, राकेश शर्मा, विजय पांडेय आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधायक अजय सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर बीडीओ रामरेखा सरोज, हरिद्वार मिश्र, अनंत कृष्ण पांडेय, श्रीश पांडेय, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार विक्रमजोत, गौर, रामनगर, बहादुरपुर आदि ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
--------
एनजीओ ने कराया सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम
- गरीब कल्याण दिवस का आयोजन सभी ब्लॉकों में कृषि विभाग की ओर से किया गया। ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ग्राम एवं उद्योग विकास समिति चिलवनिया, शिवा कृषि तकनीकी संस्थान धरमूपुर सोनूपार, ग्रामीण एवं बाल विकास संस्थान तुर्कौलिया और रूद्र उपभोक्ता सहकारी समिति को ठेका दिया गया था। उक्त चारों एनजीओ को कार्यक्रम के लिए 80 हजार रूपए प्रति ब्लॉक की दर से भुगतान किया जाएगा। जिले की डीएम रहीं माला श्रीवास्तव ने तत्कालीन उप निदेशक कृषि डॉ. एसके त्रिपाठी को निर्देश दिया था कि एनजीओ के माध्यम से कार्यक्रम न कराएं जाएं। हालांकि उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि सभी एनजीओ आत्मा योजना के तहत पंजीकृत हैं। इसलिए इन्हें काम दिया जा सकता है।
---------
भाजपाइयों ने किया संकल्प
हर्रैया। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिजनपुर व सहसराव गांव में आयोजित कार्यक्रम में उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संपल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, प्रत्यूष विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह, किरण वर्मा, रविंद्र पांडेय, राकेश पांडेय, कृष्ण राम पाल और प्रमोद पांडेय आदि मौजूद थे।