फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव की समस्या

विज्ञापन
आवास विकास मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव की समस्या
विज्ञापन

बस्ती। लगातार तीन दिन बारिश के बाद शनिवार को बारिश रुकी तो लोगों ने राहत की सांस ली, मगर अब शहरी क्षेत्र के इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि कई स्थान पर बारिश बंद होने के बाद पानी तो निकल गया, मगर नालियां अब भी जाम हैं।
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला 15 सितंबर से शुरू हुआ तो 17 सितंबर की शाम को बंद हुआ। इस दौरान शहर के कोतवाली, फायर स्टेशन, कृषि विभाग उद्योग विभाग सहित संजय कॉलोनी आवास विकास कालोनी आदि में जल भराव हो गया। यहां आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया। हालांकि शनिवार को बारिश नहीं हुई, मगर जल भराव है। स्टेशन रोड के अलावा पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार, बांसी मार्ग, डुमरियागंज मार्ग, बरदहिया बाजार के अलावा शिवा कालोनी के भीतरी मोहल्ले तथा सरयू नहर कॉलोनी से सोनूपार रोड पर घुटनों तक पानी लगा है। कोतवाली से तो पानी निकल कर उद्योग विभाग की कालोनी में पहुंच गया है। यहां शनिवार को भी पानी भरने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में जहां भी जलभराव था उसे व्यवस्थित करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें