फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, लोग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, लोग चिंतित
विज्ञापन

खतरे के निशान से 1.18 मीटर नीचे बह रही नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और कटान का डर सताने लगा है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या ने बताया कि सोमवार को पांच बजे नदी का जलस्तर 91.55 मीटर रहा जो चेतावनी स्तर 91.73 मीटर से महज 18 सेंटीमीटर कम और खतरे के निशान 92.73 मीटर से 1.18 मीटर नीचे है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हैं। उन्हें बाढ़ व कटान का डर सता रहा है।
बाघानाला, भरथापुर, कल्यानपुर के पास बाढ़ खंड की ओर से कटान रोकने के लिये डैंपनर व अन्य उपाय किए गए हैं। वहीं, पड़ाव के पास प्रस्तावित डैंपनर का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। संदलपुर गांव कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। बीते साल नदी कटान करते हुए इस गांव के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नेतवर पट्टी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार शुक्ला ने बताया गांव को सुरक्षित रखने का उपाय प्रशासन की ओर से अब तक नहीं किया गया है। बाढ़ खंड अवर अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि तटबंध पर बने स्परों व बाघा नाला कल्यानपुर के बीच दो डैंपनरों को मजबूत करने का कार्य चल रहा है। जलस्तर बढ़ा है लेकिन स्थित नियंत्रण में है। तटबंधों पर लगातार निगरानी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें