फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेल की निगहबानी के लिए चारों तरफ बनेगा वॉच टावर

Sun, 17 Sep 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला कारागार में सुरक्षा का पहरा और कड़ा होगा। इसकी सुरक्षा व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी करने के लिए वाच टावर बनाए जाएंगे। कारागार की चहारदीवारी के बाहर चारों तरफ चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। प्रत्येक वॉच टावर पर निगरानी के लिए क्रमवार 16 जेल कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जेल अधीक्षक विवेकशील त्रिपाठी के अनुसार वॉच टावर बनाने के लिए शासन से 60 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। प्रत्येक वॉच टावर 15-15 लाख रुपये लागत तय की गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम को चुना गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही डिप्टी जेलरों के आवास के लिए भी शासन ने 1.20 करोड़ रुपये अवमुक्त किया है। इससे टाइप थ्री के चार नए अधिकारी आवास बनाए जाएंगे। इन नए आवास में डिप्टी जेलर को रहने के लिए आवंटित किया जाएगा। फिलहाल 135 साल पुरानी जिला जेल में अधिकारियों के आवास काफी जर्जर हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने कुछ आवासों का सर्वे करके इसे निष्प्रयोज्य घोषित करने की रिपोर्ट भी दे दी है। अब शासन से आवास का बजट मिल जाने से जेल अधिकारियों के आवास की समस्या जल्द ही हल हो जाएगी। अगले छह महीने में आवास तैयार कर हैंडओवर किए जाने का निर्देश जेल मुख्यालय की ओर से दिया गया है। इसके अलावा 10 लाख की लागत से सीसीटीवी कंट्रोलरूम और इतनी ही लागत से विद्युत पैनल बनाया जाएगा। 24 लाख की लागत से गोदाम भी बनाए जाने का बजट अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें