फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sun, 17 Sep 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज, बस्ती। थाना क्षेत्र के बनतला गांव में शनिवार की सुबह लक्ष्मी (30) पत्नी रामजीत का शव दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र मौर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी के पति रामजीत मुंबई में नौकरी करते हैं। जबकि गांव में लक्ष्मी अपने ससुर, दो देवर व दो बच्चों के साथ रहती हैं। 15 सितंबर की रात परिजनों को खाना खिलाकर लक्ष्मी बच्चों के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह पड़ोस की एक लड़की घर में आई और लक्ष्मी के कमरे में गई तो उसने कुंडी के सहारे लटका हुआ शव देखा। वह चिल्लाते हुए घटना की जानकारी ससुर श्याम सुंदर को दी। ससुर ने आसपड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने लक्ष्मी के जिंदा होने की उम्मीद से दुपट्टे के फंदा को काट दिया, जिससे शव नीचे गिर गया। मृतका के ससुर ने घटना की जानकारी पुलिस व अपने बेटे के अलावा रिश्तेदारों को दी। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें