आत्मदाह पर थी आमादा, पुलिस ने बचाया
डीजल उड़ेलकर आग लगाने जा रही थी
पैकोलिया थानाक्षेत्र की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। घर में हुए झगड़े के बाद व्यथित पैकोलिया थानाक्षेत्र की एक महिला ने खुद के ऊपर डीजल उड़ेल लिया। जलकर मरने के लिए आग लगाने जा ही रही थी कि आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से महिला को बचाया।
थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डायल-112 से थाना पैकोलिया को सूचना मिली कि ग्राम देवरिया जीतीपुर में एक महिला डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश कर रही है। तत्काल मौके पर पहुंच कर आग लगाने जा रही महिला को स्थानीय लोगों कि सहायता से बचा लिया गया। घरवालों से पूछताछ करने पर पता चला की महिला और उसकी पुत्रवधू में कहासुनी हो गई थी। जिससे महिला डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास कर रही थी।