फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर इंतजार, नहीं आई परीक्षा केंद्रों की सूची

Fri, 28 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की तिथि निर्धारित की गई थी। इसलिए बृहस्पतिवार को दिन भर कार्यालय से लेकर विद्यालयों तक हलचल बढ़ी रही। देर शाम तक इंतजार होने के बाद परिषद की वेबसाइट पर सूची जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की चर्चा दिन भर चली। कुछ विद्यालय संचालक भी कार्यालय तक पहुंचकर इस चर्चा में शामिल रहे। जानकार बाबुओं से लोग गुफ्तगू करते नजर आए। कुछ संचालक तो विद्यालय की साफ-सुथरी छबि और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने की वजह से परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर पहले से ही आश्वस्त है।
जिन विद्यालयों को पहली बार केंद्र बनने का अवसर मिल सकता है वहां से संबंधित प्रबंधकों में ज्यादा ही उत्साह है। कार्यालय में तैनात बाबुओं और अधिकारियों के पास विद्यालय प्रबंधक और जनप्रतिनिधियों के फोन भी घनघनाते रहे। लोग परीक्षा केंद्रों की सूची के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहे। उन्हें उत्तर में नहीं का जवाब सुनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें