फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर इंतजार, नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दिनभर इंतजार, नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव का शनिवार को दिनभर पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इससे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मामले की सूचना डीएम आशुतोष निरंजन को दी। इसके बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग ने देरशाम पोस्टमार्टम शुरू कराया।
विज्ञापन

पैकोलिया थानांतर्गत दौलतपुर निवासी चंद्र भूषण पांडेय (40) की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन शनिवार को दिनभर शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे रहे, लेकिन शाम चार बजे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। मृतक के पिता हरिराम पांडेय व गांव के मुकेश पांडेय ने मामले की सूचना डीएम आशुतोष निरंजन को दी। इसके बाद शाम करीब 4:38 बजे डॉक्टर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पांच बजे से शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि डॉक्टर के समय से न पहुंचने का मामला प्रकाश में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें