फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खामोश मतदाताओं ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेचैनी
विज्ञापन

बस्ती। चुनावी महाभारत में एक-दूसरे को पछाड़ने की तैयारी में प्रत्याशी लगे हुए हैं। वहीं, मतदाता खामोशी से चुनावी समर का आनंद उठा रहे हैं। ऐसे में जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है, जिसमें जाति, धर्म के समीकरण का कितना असर हुआ है। इसकी सही तस्वीर दस मार्च को मतगणना के दिन ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। जिसके लिए प्रत्याशियों ने मेहनत कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। लेकिन, क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दिख रही वोटरों की खामोशी से प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ रही है और यह उनके लिए सिर दर्द बना हुआ है। फिर भी प्रत्याशी मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। कोई अपने समर्थकों के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क बना रहा है। तो कोई सोशल मीडिया के माध्यम से वोटरों तक अपना संदेश पहुंचा कर समर्थन मांग रहा है। हालांकि, इस बार पहले जैसा चुनावी शोरगुल नहीं दिख रहा है। ना पहले की तरह वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर चीखते हुए नजर आ रहे। न ही प्रत्याशियों का प्रचार करते कार्यकर्ताओं का हुजूम दिख रहा है। गांव देहात में भी अब पहले की तरह चुनावी चौपाल सजी नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा क्षेत्र, चुनाव जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी
हर्रैया, अजय कुमार सिंह (भाजपा), राजकिशोर सिंह (सपा)
कप्तानगंज, सीपी शुक्ला (भाजपा), राम प्रसाद चौधरी (बसपा)
रुधौली, संजय प्रताप जायसवाल (भाजपा), राजेंद्र प्रसाद चौधरी (बसपा)
बस्ती सदर, दयाराम चौधरी (भाजपा), महेंद्र नाथ यादव (सपा)
महादेवा सुरक्षित, रवि सोनकर (भाजपा), दूधराम (बसपा)
2012 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा क्षेत्र, चुनाव जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी
हर्रैया, राजकिशोर सिंह (सपा), ममता पांडेय (बसपा)
कप्तानगंज, राम प्रसाद चौधरी (बसपा), त्रयंबक पाठक (सपा)
रुधौली, संजय प्रताप जायसवाल (कांग्रेस), राजेंद्र प्रसाद चौधरी (बसपा)
बस्ती सदर, जितेंद्र कुमार (बसपा), अभिषेक पाल (कांग्रेस)
महादेवा सुरक्षित, राम करन आर्या (सपा), दूधराम (बसपा)
विधानसभा क्षेत्र, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, कुल मतदाता
हर्रैया 204205, 183670, 387889
कप्तानगंज 192124, 172461, 364595
रुधौली 228450, 200792, 429279
बस्ती सदर 197506, 171616, 369150
महादेवा सुरक्षित 192249, 164831, 357130
कुल मतदाता 1014524, 893370, 1908043
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें