फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारे उड़ा कर किया मतदान के लिए जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुब्बारे उड़ा कर किया मतदान के लिए जागरूक
विज्ञापन

बस्ती। शत- प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से हे री सखी महिला क्लब ने शहर के बड़ेबन में गुब्बारे उड़ाए। राहगीरों को पर्चे बांट कर मतदान का महत्व समझाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रभारी हे री सखी की संयोजिका ज्योति सिंह ने बताया कि लोकतंत्र सशक्त तभी हो सकता है। जब चुनाव जैसी महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। पहले महिलाओं का मत प्रतिशत काफी कम होता था। लेकिन, अब महिलाएं भी मतदान के प्रति जागरूक हो रही हैं और इसमें हम जैसी शिक्षित महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सचिव तनु श्रीवास्तव कहा कि हे री सखी की हर सदस्या ने ठाना है कि वो अपनी कॉलोनी की प्रत्येक महिला को घर से निकाल कर टोलियों में मतदान के लिए ले जाएंगी। जिससे घर के पुरुष स्वयं मतदान के लिए निकलेंगे। उपाध्यक्ष वंदना पांडेय, प्रतिमा सिंह, रश्मि सिंह, शशि मिश्रा, प्रीति, सावित्री, विनीता सिंह व अन्य सखियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें