मतदाता जागरुकता में लापरवाही
पर तीन सचिवों से जवाब तलब
समीक्षा में सीडीओ की नाराजगी के बाद बीडीओ ने जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लाक के तीन सचिवों को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है।
सोमवार को सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सचिव अर्जुन वरुण, प्रमोद कुमार व पप्पू यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया था। इसी क्रम में बीडीओ रामनगर सईद अहमद ने सभी सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है।
सोमवार को रामनगर ब्लाक में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में सीडीओ शामिल हुए थे। उन्होंने कम मत प्रतिशत वाले गांवों के जागरुकता समूहों की समीक्षा की थी। इसमें ग्राम पंचायत परसा शिवराज, तुसायल, भैंसहिया खुर्द व बुजुर्ग और गदापुर चक के एक भी सक्रिय सदस्य उपस्थित नहीं थे। जबकि समीक्षा के दौरान रोजगार सेवक, पंचायत सहायक समूह की बूथवार बुलावा टोली के साथ दो सक्रिय सदस्यों को उपस्थित रहना था। गांवों में मतदाता जागरुकता को लेकर दीवार लेखन, बैनर और पोस्टर भी लगवाना था।