फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिसवा के पास कट गई विक्रमजोत-भवसिया नहर, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत-भवसिया नहर कटी, फसलें जलमग्न
विज्ञापन

खराब हो सकती हैं धान और गन्ना की फसलें
पिछले साल अगस्त में भी कटी थी नहर
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के भिसवा गांव के पास विक्रमजोत-भवसिया नहर बुधवार की सुबह कट गई। जिससे भिस्वा, बेनीपुर, अतरपलिया, सुभावपुर, खन्ता, भिखारीपुर, मुरादपुर, भगतपुरा गांव की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। अब किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र चौधरी, रामपारस, झब्बर अली, मनोज, बांकेलाल, पिंटू, सतीश, इंसान अली, जगदीश, निखिल श्रीवास्तव, हीरालाल, रामदौड़ आदि ने बताया कि नहर कटने से गन्ना व धान की फसलें डूब गई हैं। ऊपर से धूप भी बहुत तेज हो रही है। इससे फसल खराब होने की संभावना है। पिछले साल अगस्त में भी नहर कट गई थी जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था। अवर अभियंता रामवृक्ष राम ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। कट भरने का काम शुरू कर दिया गया है। पानी का बहाव बहुत तेज है, जिससे काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही कट भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें