फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकास कार्यों की ड्रोन कैमरे से कराई गई वीडियोग्राफी

Thu, 11 Jul 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खोरिया में मनरेगा के तहत कराए गए हैं कई विकास कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश पर गठित टीम ने ग्राम पंचायत खोरिया में विकास कार्यों का ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई गई। पंचायत में 2023-24 में मनरेगा से नाली, चकरोड, इंटरलाॅकिंग, पौधरोपण, अमृत सरोवर आदि के काम कराए गए हैं।
बुधवार की सुबह 8 शाम 5 बजे तक एक-एक विकास कार्यों की वीडियोग्राफी की गई। टीम के को-ऑर्डिनेटर अशोक मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर वीडियोग्राफी की जा रही है। इससे पहले बहराइच के पर गांवों की वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। जौनपुर के एक और सीतापुर के तीन ग्राम पंचायतों की वीडियोग्राफी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में सिर्फ ग्राम पंचायत खोरिया को चुना गया है। इस मौके पर बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल, एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, सचिव मदन गोपाल पांडेय, राम प्रकाश तिवारी, रविचंद्र पांडेय, रामवृक्ष चौधरी, दीपक कुमार, अभिषेक गावड़े आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें