फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर वाहनों की टक्कर, रात में लंबा जाम

विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र में शंकरपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
हर्रैया/छावनी। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे बोलेरो की टक्कर से एक सांड की मौत हो गई। बोलेरो को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पिकअप से टकरा गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद हाईवे पर जाम लगा लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे छावनी क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक बोलेरो सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। हादसे में एक सांड की मौके पर मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। इसी बीच कानपुर से बस्ती सीमेंट की बोरी लादकर जा रहे ट्रेलर के चालक ने बोलेरो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर तेज रफ्तार से जा रही गाय लदी एक पिकअप को टक्कर मार दी। इससे गोरखपुर के छपिया पशु बाजार से परसपुर गोंडा जा रही पिकअप में लदी तीन गाय घायल हो गईं। दुर्घटना में ट्रेलर और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे दोनों लेन पर करीब एक घंटे तक जाम लग रहा।मौके पर पहुंचे विक्रमजोत चौकी इंचार्ज शशि शेखर सिंह ने पिकअप चालक महादेव यादव (40), अरुण कुमार (30) और महेंद्र सिंह (45) निवासी ग्राम तेवराशा थाना परसपुर जिला गोण्डा को एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया। मामूली रूप से घायल ट्रेलर चालक राम तेज निवासी निराला नगर कानपुर को नजदीक के निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें