फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, केंद्रों पर की गई चाक-चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : बहराइच में कई स्थानों पर लगे भड़काऊ पोस्टर।
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से 24 घंटे पहले तक केंद्रों पर पेपर और कॉपियां पहुंचाई गईं। सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर भी दुरुस्त किए गए। केंद्रों पर दिनभर परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। जिला स्तरीय स्ट्रांग रूम जीआईसी में बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्यके कमरे में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। आरक्षित कोटे में 300 कक्ष निरीक्षक रखे गए हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की लाइव निगरानी शुरू कर दी गई है। 18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। केंद्रों को पूरी तरह सुरक्षा के घेरे में रखा जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा होगा।
केंद्र के भीतर अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले विद्यार्थियों को सघन तलाशी के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिलाया जाएगा। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला शिक्षकों की ड्यूटी भी गेट पर लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 22 सेक्टर तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पांच सचल दल भी गठित किया गया है।
विज्ञापन



-



इस बार परीक्षा में शामिल होंगे 74158 विद्यार्थी



हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 74158 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में 22 राजकीय विद्यालय, 70 सहायता प्राप्त विद्यालय और 309 वित्तविहीन विद्यालय संचालित है। हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 39944 है। इसमें 19014 बालक व 19930 बालिका शामिल है। जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 34214 है। इसमें 16568 बालक व 17646 बालिका शामिल है।



...
कोट



बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र और कॉपियां सुरक्षित पहुंचा दी गई हैं। निगरानी भी कराई जा रही है। नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन



- संजय सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें