फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से शुरू होगा यूरिया का वितरण

Tue, 18 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दो दिन पहले यूरिया खाद की रैक आते ही सोमवार को सीधे निजी क्षेत्र के दुकानों पर आवंटित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य ने बताया कि कुल 435 एमटी यूरिया की रैक पहुंची थी। जिसे ब्लॉकवार 90 उर्वरक के दुकानों पर आवंटित करा दिया गया है।
विज्ञापन

दुकानों पर यूरिया की उपलब्धता भी पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगी है। इसका वितरण मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपने निकटवर्ती उर्वरक प्रतिष्ठान से आवश्यकतानुसार यूरिया खाद प्राप्त कर सकते हैं। यदि खाद मिलने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई आ रही है तो तत्काल इसकी जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9554646421 पर दी जा सकती है। समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि अभी यूरिया कम मात्रा में उपलब्ध है। किसी दुकान पर दो एमटी तो कहीं तीन एमटी यूरिया का आवंटन हुआ है। पांच एमटी से अधिक आवंटन किसी दुकान पर नहीं हुआ है। इससे शत प्रतिशत किसानों को संतुष्ट कर पाना कठिन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें