फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नोडल अधिकारी जांचेंगे जन आरोग्य मेले की व्यवस्था

Tue, 18 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्था जांचने के लिए अब नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। नामित अधिकारी पीएचसी पर आयोजित मेले का निरीक्षण करेंगे। नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यह रविवार को तीन पीएचसी पर लगाने वाले स्वास्थ्य मेले की हकीकत देखेंगे और इसकी रिपोर्ट निदेशक स्वास्थ्य को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में अधिकारी का पद नाम व मोबाइल नंबर, निरीक्षण किए गए स्वास्थ्य इकाई का नाम व जियो टैगिंग के साथ फोटो अनिवार्य रूप से भेजना है। मुख्यमंत्री की पहल पर ग्रामीण व शहरी पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को स्वास्थय मेले का आयोजन हो रहा है। शासन स्तर तक यह शिकायत मिल रही है कि फार्मासिस्टों के भरोसे मेले का संचालन किया जा रहा है। मरीजों की संख्या को लेकर फर्जी रिर्पोटिंग की जा रही है, कुल मिलाकर कागजों में स्वास्थ्य मेला निपटाया जा रहा है।
महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह सुमन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जेडी हेल्थ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, डीएलओ, डीटीओ, एमओआईसी, एचईओ, डीएमओ, एएमओ, डीपीएम, डीसीपीएम, बीपीएम, बीसीपीएम आदि के माध्यम से कार्य योजना तैयार कराई जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को कम से कम तीन जगहों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह तीनों स्वास्थ्य इकाई एक ही रूट पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें