बस्ती। श्री हंसराज लाल इंटर काॅलेज गनेशपुर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान यूपी बोर्ड के टाॅपरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक रण बहादुर सिंह ने यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के सफल मेधावियों को सम्मानित किया।
उन्हें मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। कहा कि जीवन में शिक्षा से बड़ा मित्र कोई नहीं है। सफलता पाने का एक मात्र विकल्प मेहनत है। इसलिए छात्रों को सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना चाहिए। इसके बाद नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। मनोयोग से पढ़ने वाले छात्रों को जीवन में सफलता जरूर मिलती है। प्रबंधक शुभम श्रीनेत ने कहा कि शिक्षा समाज में एक अलग पहचान दिलाती है। इसलिए शिक्षित होना आवश्यक है।
हाईस्कूल में सचिन, वीरेंद्र, अनमोल पांडेय, चंद्रा, शुभी मौर्य, खुशबू को सम्मानित किया गया। इंटर में अंकुश यादव, ज्योति वर्मा, साक्षी, कुमकुम, रेखा, हरिप्रिया को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, शिक्षक अरुणेश कुमार, जय प्रकाश मिश्र, उपेंद्र, दयानंद, दिनेश आदि मौजूद रहे। संवाद