फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, पांच घायल

Sun, 16 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
टिनिच के पास चाय की दुकान में घुसी कार- राहगीर
विज्ञापन
टिनिच। शनिवार रात गौर थाना क्षेत्र के बेतौहा गांव के पास एक अनियंत्रित कार चाय की दुकान में घुस गई। चपेट में आकर दुकान में मौजूद कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बस्ती से गौर की तरफ जा रही एक कार गौर थाना क्षेत्र के टिनिच वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित बलुआ समय माता मंदिर से पहले बेतौहा गांव के मोड पर पहुंचकर अचानक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गई। उस समय दुकान के अंदर कई लोग मौजूद थे। इनमें से करीब पांच लोग चोटिल हो गए। जानकारी के बाद गांव से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच कार सवार मौके से भाग गए।
विज्ञापन

नाराज लोग कार में तोड़फोड़ करने लगे। इसी बीच पहुंचे चौकी प्रभारी टिनिच हरि राय ने टीम के साथ लोगों को शांत किया। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी को गौर सीएचसी में भेजा गया है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि कार कब्जे में लेकर चालक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें