फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आशा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 16 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। आशा बहु स्वास्थ्य कल्याण समिति उप्र संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सविता गौतम के नेतृत्व में शनिवार को ब्लॉक की आशा कर्मियों और संगिनियों ने बकाया भुगतान एवं मानदेय सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का कार्य बहिष्कार करते हुए पीएचसी बनकटी पर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए धरने में आशा बहुओं ने टीडीआई भुगतान (2024 से मार्च 2025 तक), आभा आईडी का संपूर्ण भुगतान, सी-बैंक भुगतान, जेएसवाई भुगतान, आयुष्मान कार्यों का बकाया भुगतान, नसबंदी, क्षयरोग, शादी-अंतराल प्रोत्साहन आदि लंबित मानदेय तत्काल जारी करने की मांग उठाई। दोपहर बाद डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि जिले स्तर के सभी बकाया भुगतान उपलब्ध बजट के अनुसार जल्द भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें