फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत; परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 12 Nov 2023 11:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती

सार

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुंवर गांव निवासी एक युवक पेड़ से टकरा कर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस  ने घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया दाखिल कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुंवर गांव निवासी एक युवक पेड़ से टकरा कर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस  ने घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया दाखिल कराया। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकरी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी बाइस बर्षीय प्रदुम्न पुत्र सीताराम अपनी बाइक से हर्रैया बभनान मार्ग पर बैरिहवा से अपने घर जा रहा था। अभी वह पकड़ी जप्तई मोड़ के करीब पुलिया के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार होने से पेड़ से जा टकराया और घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया दाखिल कराया। जहां पर डाक्टर ने मत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव  कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही  है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें