फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू हादसे में लापता दो युवकों का नहीं चला पता, बंद हुआ सर्च ऑपरेशन

Fri, 22 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अयोध्या दर्शन के दर्शन सरयू में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए थे
विज्ञापन



पुरानी बस्ती। क्षेत्र के मंगलबाजार के रहने वाले पांच दोस्त बीते 7 मई को अयोध्या दर्शन करने गए थे। दर्शन के दौरान सरयू नदी में नहाते समय तीन युवक गहरे पानी में डूब गए थे। हादसे के बाद दो युवक सकुशल घर लौट आए, जबकि तीन युवकों की तलाश शुरू की गई थी।
घटना के तीसरे दिन राज गुप्ता का शव अयोध्या के लक्ष्मण घाट के आसपास बरामद हो गया था, लेकिन अभिषेक सोनी और अमित गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों युवकों की तलाश में प्रशासन और सर्च टीम ने लगातार नौ दिनों तक अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। दोनों युवकों के लापता होने से परिवारों में मातम का माहौल है। परिजन अब भी किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार शाम पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात कर पीड़ित परिवारों को राहत पैकेज दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें