फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
घायल बदमाश से जिला अस्पताल में पूछताछ करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

एक बदमाश के पैर में लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई दरोगा की जान
रामजानकी मार्ग पर नाल्हीपुर गांव के पास हुई मुठभेड़
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार भोर में दो असलहा तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक गोली वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के सीने पर जा लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान शनिवार भोर में करीब तीन बजे एसओजी से सूचना मिली कि रामजानकी मार्ग से हाईवे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से दो बदमाश कहीं जाने वाले हैं। इसके बाद नाल्हीपुर गांव के पास बने शमशान घाट पर घेराबंदी की गई। बदमाशों को आता देख रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी के सीने पर लगी, गनीमत रही बुलेट प्रूफ जाकेट के चलते वह बच गए। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश प्रद्युमभन चौहान घायल हो गया। बदमाशों की पहचान थानाक्षेत्र के ढोलवापुर अकला निवासी प्रद्युम्न चौहान व नाल्हीपुर निवासी करामत अली के रूप में हुई। दोनों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, कारतूस, दो तमंचा और 820 रुपये नकद बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शातिर अपराधी हैं और अवैध असलहों तस्करी करते हैं। दोनों पर अयोध्या और बस्ती जनपद में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विक्रमजोत पवन कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, बालेंदु पांडेय, सुदीप गुप्ता, आनंद राय, एसओजी टीम के कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, अजय कुमार यादव, विजय यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें