फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉस्टिक कॉम्पलेक्स में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
विज्ञापन

शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से मची अफरातफरी
संतकबीरनगर से भी बुलानी पड़ी दमकल की गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स स्थित आर्या फूड इंडस्ट्री में शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग को काबू में लाने के लिए जिले के हर्रैया से फायर टेंडर मंगाने के साथ संतकबीरनगर से भी दमकल की गाड़ी बुलाई गई। करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव भी घटनास्थल का जायजा लिया।
शहर के राजा बाजार पुरानी बस्ती निवासी रश्मि आर्य पत्नी ओमप्रकाश आर्या की इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स में नमकीन व ब्रेकरी की फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। अंदर मौजूद लोग भागकर बाहर निकल आए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव हरिश्चंद्र शुक्ल ने तत्काल फायर बिग्रेड का जानकारी दी। इसके बाद वे सहयोगियों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी प्लॉस्टिक कॉॅम्पलेक्स सुरेंद्र प्रसाद तत्काल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में फायर कर्मी भी दमकल गाड़ी के साथ पहुंच गए। आग बुझाने के लिए फायर वाहनों की जरूरत को देखते हुए हर्रैया के साथ संतकबीरनगर से भी फायर टेंडर थोड़ी ही देर में बुला ली गई। पांच फायर टेंडर की मदद से करीब पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें