महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में छत से गिरकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज क्षेत्र जसईपुर गांव के रहने वाले हनुमान सोनकर (28) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खाना खाकर छत पर सो रहे थे। इस बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। वह छत से उतरने लगा और लड़-खड़ाकर सीढ़ी के बगल काॅलम पर गिर पड़ा। काॅलम की सरिया उनके गर्दन में घुस गई। परिजन उन्हें कैली अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तेलियाडीहा गांव के मुन्ना लाल शुक्रवार की रात करीब 12 बजे छत से गिर गए। परिजन उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद