फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में दोनों के चालक घायल

Wed, 21 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे हटवा गांव के पास बेहिल मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय परशुराम यादव पुत्र फूलचंन्द निवासी सिंदुरिया थाना मुंडेरवा महादेवा गए हुए थे। घर लौटते समय हटवा गांव के गौरा मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक सवार अंकित 20 वर्ष निवासी रसूलपुर थाना लालगंज से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। इसमें परशुराम को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस के माध्यम से परशुराम को जिला अस्पताल बस्ती के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें