बस्ती। पुरानी बस्ती थानांतर्गत हड़िया चौराहे के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के पिपरी निवासी चंद्रकली ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति योगेंद्र उर्फ जोगिंदर (35) गत 18 मई को मजदूरी करके घर वापस आ रहे थे। तभी सब्जी की दुकान के पास पटरी पर एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।