गैंगेस्टर में वांछित इनामी पशु तस्कर समेत दो गिरफ्तार
विक्रमजोत (बस्ती)। दबिश के दौरान फरार हुए पशु तस्करी में लिप्त दो पुरस्कार घोषित आरोपियों को थाना छावनी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात राम जानकीमार्ग रामरेखा पुल से अबैध असलहे व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। 15 जनवरी की रात गुंडा कुंवर प्राथमिक विद्यालय के पास हुई दबिश के दौरान दोनों भाग निकलने में सफल हो गए थे। पकड़े गए आरोपितों में रोजन अली निवासी जमदाशाही थाना वाल्टरगंज और सराकत अली निवासी नेतारी कला थाना बखिरा संतकबीरनगर शामिल हैं। सराकत अली बखिरा थाने में गैंगेस्टर के तहत वांछित था।
एसओ छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि एसओजी प्रभारी के साथ पूर्व में घटित घटनाओं पर बुधवार रात वार्ता की जा रही थी। तभी अमोढ़ा की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस बल को देखकर मोटर साइकिल रोककर मुड़ना चाहे। संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें रोक लिया गया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वे लोग छुट्टा पशुओं को इकट्ठा करके ले जाने के लिए बंधवाए थे। मगर 15 जनवरी की रात पुलिस ने छापा मारा, जिसमें उसके पांच साथी पकड़े गए थे। उनमें फूलचंद सिंह निवासी गुंडा कुंवर, आनंद कुमार निवासी पूरेनाथू, रामसूरत, भूडोल व भरत निवासी ग्राम तुरसी शामिल थे। उस समय ट्रक मालिक सराकत अली जो खुद ट्रक चला रहा था और पशुओं का खरीदार रोजन फरार हो गया था। यह दोनों बुधवार रात पकड़े गए।