भदावल गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ने की ढुलाई। संवाद
- फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
महराजगंज (बस्ती)। मसौधा चीनी मिल में बस्ती जिले के भदावल गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से गन्ना की ढुलाई जारी है। ट्रॉली में क्षमता से अधिक गन्ना भरकर सड़कों पर तेज रफ्तार से गुजरने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल सीजन शुरू होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवाजाही बढ़ जाती है। ओवरलोडिंग की वजह से ट्रॉली का संतुलन हर समय डगमगाता रहता है। किसी भी मोड़, गड्ढे या अचानक ब्रेक लगने पर हादसे की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड ढुलाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और गन्ना परिवहन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में आरटीओ बस्ती से बात कर कार्रवाई कराता हूं।