फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैनामा के नाम पर 10.29 लाख रुपये हड़पने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने बैनामा के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। संतकबीरनगर के दुधारा थानांतर्गत उसरा शहीद निवासी रामशंकर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रुधौली थानाक्षेत्र के पोखरभिट्टी में पिच रोड पर उनके पास तीन बिस्वा जमीन है, जो आरोपी जगदीश के पिता के नाम से खतौनी में दर्ज है।
विज्ञापन

रामशंकर ने आरोप लगाया कि जगदीश व अजय कुमार ने जनवरी 2025 में चार लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से तीन बिस्वा जमीन का सौदा 12 लाख रुपये में दर्ज किया। इसके बाद विभिन्न तिथियों में कुल 7 लाख 79 हजार 300 रुपये ऑनलाइन अजय कुमार और उनके पिता जगदीश के खाते में दिए। अगस्त 2025 में 2.5 लाख रुपये और दिए। इस तरह कुल 10 लाख 29 हजार 300 रुपये दे दिए गए। लेकिन बैनामा करने के समय आरोपियों ने इन्कार कर दिया। जब पैसा वापस मांगा गया तो आरोपियों ने अपशब्द कहकर जान-माल की धमकी दी।
रुधौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जगदीश, अजय कुमार, बेनी और आशुतोष निवासी पोखरभिट्टी थाना रुधौली के खिलाफ रुपये हड़पने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें