फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कई घंटे देरी से चलीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे समय सारणी के अनुसार बृहस्पतिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों विलंब से संचालित हुईं। गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस को शाम 4:35 बजे पहुंचना था, लेकिन 12 घंटे 15 मिनट की देरी के कारण इसके शुक्रवार भोर 4:50 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई। इससे यात्रियों को रातभर स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3 घंटे 15 मिनट, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 5 घंटे 15 मिनट, आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट, अमृतसर-जनसेवा एक्सप्रेस एक घंटे, लोहित एक्सप्रेस चार घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल चार घंटे और कटिहार-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें