फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क-नाली नहीं बनने से रास्ते में भरा पानी, ग्रामीणों का आवागमन बाधित

विज्ञापन
करमा गांव के मुख्य मार्ग पर भरा पानी और कीचड़। संवाद
विज्ञापन
गौर। गौर विकास खंड के करमा गांव में सड़क और नाली का निर्माण न होने से बारिश के दौरान ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित है। लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को हो रही है। मामले में गांव के एक दिव्यांग ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब दो दशक पहले खड़ंजा मार्ग बनाया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर होकर धंस चुका है। नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। करीब 150 मीटर मार्ग अब भी कच्चा है, जहां बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव से रास्ता तालाब जैसा दिखाई देता है। ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण प्रिंस श्रीवास्तव का कहना है कि गांव में आज भी सड़क, नाली, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बारिश के दिनों में गांव से बाहर निकलना चुनौती बन जाता है।

चार अगस्त को सड़क निर्माण की मांग को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। दिव्यांग होने के कारण पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से गुजरना बेहद मुश्किल है। दो बार फिसलकर चोटिल भी हो चुका हूं।
विज्ञापन


-हरिश्चंद्र, करमा।


गांव में सड़क और नाली का निर्माण बेहद जरूरी है। बारिश में दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। यदि कोई बीमार पड़ जाए तो उसे कंधे पर उठाकर गांव से बाहर ले जाना पड़ता है।

-मुखलाल, करमा।

कोट
करमा गांव में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान से भी जानकारी ली जाएगी। समस्या के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-केके सिंह, बीडीओ, गौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें