फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दीपावली व छठ तक ट्रेनें फुल

Wed, 10 Jul 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने के लिए प्रवासी अभी से ट्रेनों में टिकट के लिए जूझ रहे हैं। महानगरों से डाउन में आने वाली ट्रेनों में 120 दिन पूर्व होने वाले आरक्षण में सीटें फुल हो गईं। हालांकि दीपावली के लिए 111 दिन व छठ के लिए 115 दिन शेष हैं। ट्रेनों में आरक्षित टिकट 120 दिन पूर्व मिलना शुरू होता है।
विज्ञापन

दीपावली एक नवंबर को है। ऐसे में दीपावली पर महानगरों से घर आने के लिए ट्रेनों में टिकट न मिलने के बाद प्रवासी और उनके परिजन छठ पर्व पर घर पहुंचने के लिए आरक्षित टिकट खिड़की पर रात से ही लाइन लगा रहे हैं। मुंबई हो या दिल्ली, हर महानगर की ओर से आने वाली ट्रेनें वेटिंग में चल रही हैं। मंगलवार को एसी कोच में सत्याग्रह में 1, पूरबिया एक्सप्रेस में 2 सीटें खाली थी। जबकि वैशाली, आनंद बिहार टर्मिनस दिल्ली, अमृत भारत आदि ट्रेनों के स्लीपर क्लास में वेटिंग चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें