फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल, छह मार्च तक नो रूम

Sun, 08 Feb 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सहालग और होली के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिल्ली-मुंबई से आने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में आगामी छह मार्च तक यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे। सभी श्रेणी के कोच फुल हो गए हैं। नो रूम चल रहा है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, इसको लेकर रेलवे की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। बड़े शहरों से नियमित चलने वालीं अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें होली त्योहार के चलते फुल हो गई है, यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं और उन्हें घर आने की चिंता सता रही है, बस्ती रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के अनुसार आगामी छह मार्च तक दिल्ली से आने वाली जो एक्सप्रेस ट्रेनें सब फुल हो गई है, वहीं अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में 21 वेटिंग चल रहा है।
अवध असम एक्सप्रेस में किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं मिल पाएगा। यह ट्रेन नो रूम चल रही है, जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी में एक वेटिंग, सेकंड एसी में आठ और इकोनाॅमी कोच में एक व स्लीपर कोच में 12 वेटिंग चल रहा है, इसी तरह कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी में एक, सेकंड एसी में दो, थर्ड एसी में आठ और स्लीपर कोच में 12 वेटिंग चल रहा है।
विज्ञापन

मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस में सेकंड एसी में 12, थर्ड एसी में 33 और स्लीपर कोच में 94 वेटिंग है, कुशीनगर एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी में 7, सेकंड एसी में 13, थर्ड एसी में 31 और स्लीपर कोच में 70 वेटिंग चल रहा है।
अवध एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी में तीन, सेकंड एसी नो रूम चल रहा है, जबकि थर्ड एसी में तीन वेटिंग और स्लीपर व इकोनॉमी कोच में पूरी तरह से फुल है, इस कोच में किसी भी तरह का कोई टिकट यात्रियों को नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा मुंबई से आने वाली एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सेकंड एसी में 14, थर्ड एसी में 22 और स्लीपर कोच में 70 वेटिंग चल रहा है।
..

कोट
एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को त्योहार में घर आने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें