फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान डाकघर के तीन केंद्रों पर अब आधार सेवाएं होंगी सुलभ...सात घंटे होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधान डाकघर के तीन आधार केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाना, संशोधन कराना और फोटो अपडेट कराना अब आसान हो गया है। इन डाकघरों सभी आधार सेवाएं उपलब्ध हैं और नागरिक हर कार्यदिवस में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सात घंटे आधार संबंधी कार्य करवा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के खैर स्कूल के पास संचालित प्रधान डाकघर में आधार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र ने बताया कि आम नागरिक प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यहां आधार से जुड़े कार्य करा सकते हैं, जबकि शनिवार को विशेष शिविर के माध्यम से आधार संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार नंबर की अनिवार्यता बढ़ने के कारण इसकी महत्ता और अधिक बढ़ गई है।
इसी के चलते प्रधान डाकघर में आधार सेवाओं के लिए लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा। बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रधान डाकघर प्रशासन ने एक और केंद्र बना दिया है। अब तीन केंद्रों पर प्रथम आवक, प्रथम पावक की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, जिससे लोग कतारबद्ध होकर आसानी से अपना कार्य करा रहे हैं। आधार बनवाने अथवा संशोधन कराने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ आवश्यक प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डाकघर प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो। बताया कि रोजाना 70 कार्ड का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तीन केंद्र बना दिए गए हैं। पहले दो ही केंद्र संचालित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें