फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व्यापी हड़तालः ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। संयुक्त मजदूर संगठनों, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों एवं जन संगठनों के आह्वान पर भारत बंद के दूसरे दिन बैंक, बीमा, बिजली, आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा कर्मचारी अपने कार्यों से विरत रहे और विकास भवन परिसर के निकट लोग मंगलवार को एकत्रित हुए। वहीं मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और दीवानी कचहरी, शास्त्री चौक होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन सीआरओ नीता यादव को सौंपा। देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बैंक, बीमा, बिजली सहित अनेक क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

एटक के अध्यक्ष का. अशर्फी लाल, सीटू के केके तिवारी, खेत मजदूर यूनियन के वीरेंद्र प्रताप मिश्र, इंटक के रमेश सिंह, मजदूर मंच के राम मनोहर जायसवाल, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के चंद्रभान, एमआरए के राकेश श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, एडवा की वंदना चौधरी आदि ने ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों, श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी दिलाने के लिए कानून बनाए जाने, संयुक्त किसान मोर्चा की ओर दिल्ली की सरहद पर किए गए लंबे आंदोलन के स्थगन के समय केंद्र सरकार अपनी ओर से किए गए वादों को पूरा कर शहीद किसानों के आश्रितों को मुआवजा, सरकारी नौकरी देकर झूठे मुकदमों को वापस लिए जाने, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के साजिश कर्ताओं को सजा दिलाने, श्रम संहिता एवं आवश्यक सेवा कानून को रद किए जाने, विद्युत अधिनियम 2021 वापस लिए जाने, मंहगाई पर रोक लगाकर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम घटाए जाने, रेलवे, बैंक, बीमा, रक्षा क्षेत्र आदि प्रतिष्ठानों का निजीकरण बंद करने आदि की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से नरसिंह भारद्वाज, रामकुमार मौर्य, गजेंद्र श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार, रमेश चंद्र, अनूप कुमार यादव, संतदेव, अशोक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें