फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक गलत दिशा में ट्रैक्टर मोड़ने से टकराई बाइक,मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत दिशा में ट्रैक्टर मोड़ने से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। हर्रैया-बभनान मार्ग पर थाना क्षेत्र के पूरा पैकोलिया गांव के सामने स्थित ढाबे के पास हुए सड़क हादसे में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।
गोंडा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के केशवनगर ग्रांट गांव निवासी जगदीश वर्मा ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अंकित वर्मा तथा देवी बख्श पुत्र बाबूलाल लोनियापार अमारी बाजार थाना हर्रैया गए थे। वे लोग मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे घर वापस आ रहे थे। हर्रैया- बभनान मार्ग पर पूरा पैकोलिया गांव के सामने स्थित ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने अचानक गलत दिशा में मोड़ दिया जिससे बाइक में जोरदार टक्कर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में अंकित वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल देवी बख्श का जिला अस्पताल बस्ती में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर बाइक सवार को मार डालने व मोटर अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें