फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बचाने में बढ़ा रहे हैं दिक्कतें

Fri, 23 Feb 2018 01:05 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
विज्ञापन
परेशानी। - फोटो : बस्ती
विज्ञापन
महराजगंज,बस्ती। टोल टैक्स बचाने को भारी वाहन लेकर चालक ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्गों से निकल रहे हैं। इससे हल्के वाहनों के लिए बनाई गई सड़कें टूट रही हैं। हादसे के भय के साथ साथ भारी वाहनों के चलने से जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी जिम्मेदार मौन हैं। 
विज्ञापन


बस्ती-फैजाबाद हाईवे पर बड़ेबन और चौकड़ी दो टोल प्लाजा हैं। इसके चलते चालकों को मंजिल तक पहुंचने के लिए दोनों स्थानों पर टोल टैक्स अदा करना होता है। ये वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए संपर्क मार्गों का सहारा ले रहे हैं। भारी वाहन चालक लखनऊ जाने के लिए कप्तानगंज से भिउरा होकर दुबौलिया राम जानकी मार्ग पकड़कर छावनी निकल जाते हैं और गोरखपुर जाने के लिए छावनी तिराहे से इसी मार्ग से मुड़कर दुबौलिया कप्तानगंज होकर बस्ती पहुंच जाते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य मार्गों का भी सहारा लेते हैं। इससे अधिकतर वाहनों का चौकड़ी का टोल टैक्स बच जाता है। 

 कप्तानगंज के एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों का चालान किया जाता है। वही चौकड़ी के टोल मैनेजर बनडु हीरावले ने बताया कि संपर्क मार्गों से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए कई बार प्रशासनिक और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन लगाम नहीं लगा। 
विज्ञापन


भारी वाहनों के संचालन से कप्तानगंज कस्बे में सोमवार और बृहस्पतिवार को दिन भर जाम लगता है।जबकि दुबौलिया, विशेषरगंज, अमोढ़ा, छावनी के रामजानकी मार्ग पर प्रतिदिन जाम लगने की समस्या बनी हुई है।कस्बे के लोगों के साथ साथ राहगीरों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता है। इन थानों की पुलिस भी जाम हटवाने की जहमत नही उठाती है। 


टोल प्लाजा से सटे बांसगांव के भवनाथ पाठक ने कहा कि संग्रामपुर मार्ग से होकर वाहन बबुरहवा तक दिन भर चलती है। इससे हमेशा धूल उड़ती है और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। 
महुघाट चौराहे के दुकानदार सुबास चंद्र ने कहा कि महुघाट से विशेषरगंज मार्ग पर बेरोकटोक कई ट्रक एक साथ गुजरते हैं, इससे रात भर दुर्घटना का भय बना रहता है। भारी वाहनों के चलते सड़कें जर्जर हो रही हैं। 
कप्तानगंज कस्बे के पंडुल रोड के विनय त्रिपाठी ने कहा कि कस्बे में टोल टैक्स बचाने के चक्कर मे भारी वाहनों का काफिला एक साथ चलता है। जिससे प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। सोमवार और बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण घंटों तक जाम लग जाता है।इससे स्कूली बच्चों और मरीजों को खास दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
दुबौलिया के प्रधान अनिल सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने के लिये राम जानकी मार्ग के दुबौलिया कस्बे में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। ट्रकों की चपेट में आने से चार माह पहले दो सब्जी विक्रेताओं की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी है। 


चौकड़ी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में जीप कार 90 रुपये, पिकअप मिनी बस 140 रुपये, मिनी ट्रक व बस 295 रुपये, बड़ी बस, हाई लोडर ट्रक 320 रुपये, ट्रेलर और बड़ी गाड़ियों का 455 रुपये, अत्यधिक बड़े वाहनों को 570 रुपये तक टोल भरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें