फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में शौचालय निर्माण अधूरा, फिर भी हो गया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में शौचालय निर्माण अधूरा, फिर भी हो गया भुगतान
विज्ञापन

बस्ती। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में जमकर खेल हो रहा है। निर्माण की पूरी रकम निकालने के बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं। विभागीय स्तर पर कराई गई जांच के कई ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि भी हो चुकी है। मगर अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के नाम पर पूरी रकम निकालने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है। आधा अधूरा कार्य कराकर सरकारी धन का गबन कर लिया जा रहा है। विक्रमजोत ब्लॉक के ग्राम पंचायत खतम सराय में सामुदायिक शौचालय निर्माण के नाम पर पूरी रकम 6.92 लाख रुपये निकाल ली गई है, मगर मौके पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा है। इतना ही नहीं, वहां निर्माण कार्य छह माह से बंद है। इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बछईपुर में भी सामुदायिक शौचालय में केवल दीवार खड़ी है। यहां भी निर्माण की पूर्ण धनराशि 6.92 लाख आहरित कर ली गई है। यही हाल ग्राम पंचायत बड़ौरा में भी है। यहां भी सामुदायिक शौचालय अपूर्ण है। इसमें भी पूरी धनराशि 6.92 लाख निकाल ली गई है। हर्रैया के महेवा कुंवर, पीतपुर, कुदरहा के सिकंदरपुर आदि ग्राम पंचायत में भी सामुदायिक शौचालय अधूरे हैं। यह तो महज बानगी है, ऐसे कई ग्राम पंचायत हैं जहां सामुदायिक शौचालय निर्माण की पूरी धनराशि निकाल ली गई है। मगर, सामुदायिक शौचालय अधूरे हैं। उनका निर्माण भी महीनों से बंद है। सचिवों की ओर से पूरी धनराशि निकाल लेने के बाद भी सामुदायिक शौचालय अपूर्ण हैं। यह जानते हुए भी अब तक वित्तीय अनियमितता के आरोप में उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अधूरे सामुदायिक शौचालयों का विवरण
निर्माण की स्वीकृति, 1185
अब तक पूरे, 1096
अभी भी अधूरे, 89
---
ब्लॉकवार अधूरे सामुदायिक शौचालय
बहादुरपुर, 20
परशुरामपुर, 17
विक्रमजोत, 15
रुधौली, 14
कुदरहा, 14
हर्रैया, 9
----
कुछ ग्राम पंचायतों में पूरी रकम निकालने के बाद भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा न होने की रिपोर्ट मिली है। पंचायत राज विभाग की बैठक कर ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया है कि 15 दिन के अंदर वे निर्माण कार्य पूरा करा दें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राजेश कुमार प्रजापति
सीडीओ, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें