फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक तबीयत बिगड़ने से प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने से गर्भवती की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज/बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नौ महीने की गर्भवती महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में भी हलचल मच गई। गर्भवती महिला नौ मई को अस्पताल पर मातृत्व दिवस में जांच कराने भी आई थी, तब वह बिल्कुल स्वस्थ थी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज डॉ. एमके चौधरी ने बताया कि सविता देवी(35)पत्नी भीमसेन सरैया मिश्र थाना कप्तानगंज की मौत की पुलिस को सूचना दी गई है। कप्तानगंज थाने से एसआई जय शंकर पांडेय, गौरव सिंह के अलावा नायब तहसीलदार हर्रैया कौशलेंद्र प्रताप सिंह लेखपाल के एम पटेल, पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। लेकिन, मृत महिला के मायके व ससुराल दोनों पक्ष के लोग शव का पोस्टमार्टम न कराने की बात पर अड़े रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि मृत महिला के मायके और ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया जिनसे लिखित लेकर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें